खस्ताहाल सड़क पर लोगों का चलना हुआ दुश्वार
आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर के सिधारी स्थित हाइडिल कॉलोनी की सड़क बदहाली की दास्तां बयां कर रही हैं। कॉलोनी के भीतर जाने वाले सड़क जगह-जगह टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को रोजाना दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों में गिर कर घायल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। सड़क की दुर्दशा को लेकर लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.