खस्ताहाल सड़कों और जंगली जानवरों से त्रस्त ग्रामीणों ने दिया धरना
हल्द्वानी, मई 18 -- कोटाबाग। कोटाबाग क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और जंगली जानवरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने कोटाबाग विकास संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि एक माह के अंतर्गत मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन अनशन किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक राहुल पंत, बालम मनराल, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज शाह, सुनील बधानी, करन बधानी, हीरा बोहरा, नवीन छिमवाल, कैलाश जोशी, महेश पंत, महेश कांडपाल उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- बिहिया की बदहाल सड़क और जलजमाव के खिलाफ रोड पर उतरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.