बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। कमला देवी इंटर कॉलेज और एक संस्था की ओर से खसरा से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्थानीय ग्रामवासियों को खसरा के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोषण विशेषज्ञ नीरज पांडेय ने बताया कि खसरा एक संक्रामक विषाणु के द्वारा फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचने के लिए टीकाकरण व पोषण युक्त आहार सबसे अच्छा व सरल साधन है। इस दौरान सुप्रिया, संतोष उपाध्याय, रामअच्छबर गिरी, डीएन चौधरी, शांति शर्मा, ममता श्रीवास्तव, ज्योति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...