आगरा, जनवरी 23 -- रुनकता में बच्चों में खसरा निकलने पर आशाओं और एएनएम ने विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। अफसरों के आदेश की अवहेलना के साथ घोर लापरवाही बरती गई। आला अफसरों के निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई। लिहाजा तत्काल प्रभाव से एएनएम की सेवा खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। आशाओं पर भी कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों रुनकता में थाने के पास दो बच्चों में खसरा पाया गया था। इस पर एएनएम यशोदा को इलाके का सर्वे करने और लक्षण युक्त बच्चों को खसरे का टीका लगाने के साथ विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी तरह इलाके की आशा राजकुमारी और ऊषा को क्षेत्र का सर्वे करके लिस्टिंग को कहा गया था। आशाओं ने सर्वे नहीं किया, एएनएम ने भी आदेशों को हवा में उड़ा दिया। शुक्रवार को सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव, प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.