खसरा बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
फतेहपुर, जून 1 -- विजयीपुर। क्षेत्र के मलूकबारी कछरा ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल का खसरा बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मलूकबारी कछरा निवासी एक किसान सोमवार खागा तहसील स्थित लेखपाल के चेंबर में खसरा बनवाने गए थे। जहां लेखपाल ने खसरा बनाने के नाम पर पैसे मांगे तो पीड़ित ने जेब से पैसे निकालकर लेखपाल को दिए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपित लेखपाल ने बताया बिना पैसा लिए काम किया गया है। पैसा देने का प्रयास कर वीडियो बनाकर साजिश की जा रही है। खागा एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.