रामपुर, अप्रैल 8 -- शाहबाद। खसरा पीड़ित बच्चे मिलने से स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। विभाग ने पीड़ित बच्चों का उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही बढते प्रकोप को देखते ही गांवभर के बच्चों के विशेष टीकाकरण का निर्णय लिया है। गुरुवार से विभाग गांव में इसके लिए अभियान चलाएगा। शाहबाद तहसील क्षेत्र के ढोलसर गांव से दो बच्चों में खसरे के लक्षण मिलने की रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद विभाग में खलबली पैदा हो गई। गांव पहुंचकर टीम ने जांच की तो पांच बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए। जिस पर उनका ब्लड सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही विटामिन ए की खुराक दी गई। सीएचसी अधीक्षक डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि गुरुवार को गांव में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का व्यापक टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को गांव में टीम भेजकर आशाओं और एएनएम की मदद से सर्वे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.