संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए। आरपीएफ ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव की पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया खुर्द बुजुर्ग के रहने वाले विजय कुमार मौर्या पुत्र मल्लू प्रसाद मौर्या के रूप में हुई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज इंद्रबली यादव ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर जाने से एक युवक घायल हो गया। आरपीएफ की मदद घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया, वहां डॉक्टर...