जहानाबाद, जनवरी 7 -- जहानाबाद , निज संवाददाता। जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे एक खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक किसान का भारी नुकसान हुआ है।आग की चपेट में आकर किसान प्रमोद शर्मा का लगभग पांच बीघा खेत का धान और 1 बीघा के नेबारी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि कटाई के बाद धान की नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखकर रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने फोन के माध्यम से किसान को सूचना दी। जब किसान मौके पर पहुंचे तो देखा कि खलिहान में रखा पूरा धान और नेवारी आग की लपटों में घिरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.