बिहारशरीफ, मार्च 26 -- खलिहान में लगी आग, 25 बीघे की तैयारी मसूर फसल राख खलिहान से माचिस और डीजल की बोतल हुई बरामद करीब 10 लाख का नुकसान, मुआवजा देने की मांग फोटो 26 शेखपुरा 01 - सहरा गांव के खलिहान में धू धूकर जलती मसूर की फसल। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के सहरा गांव में किसान अनिल महतो के खलिहान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना में 25 बीघा में तैयार करीब 2200 बोझा मसूर फसल जलकर राख हो गयी। किसान को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित किसान अनिल महतो ने बताया कि मसूर फसल की कटनी कर दौनी के लिए खलिहान में रखा था। वुधवार की आधी रात को खलिहान से लपटे उठने के बाद लोगों ने शोर मचाया तो घटना की जानकारी मिली। आग ने इस कदर बिकराल रूप धारण किया कि ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद फसल को जलने से ब...