दुमका, जनवरी 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-पिछड़ी गांव के किसान सह ग्राम प्रधान धतेल प्रसाद यादव के खलिहान में शनिवार की रात्रि आग लग जाने से धान सहित पुआल जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित ग्राम प्रधान ने गांव के ही लक्ष्मण यादव, उपेंद्र यादव एवं सुगिया देवी पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। जिसमें बताया गया है कि घटना के दो तीन दिन पूर्व आरोपित लक्ष्मण यादव द्वारा फोन पर बर्बाद करने की धमकी पीड़ित ग्राम प्रधान को दिया गया था। शनिवार को रात्रि में उक्त आरोपीयो ने एक साजिश के तहत खलिहान में आग लगा दिया। जिससे खलिहान में रखा धान एवं पुआल जलकर राख हो गया। बताया कि रविवार को सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उसके खलिहान में आग लग गया है। इतना सुनते ही पिड़ित परिवार के लोग आग को बुझाने के लिए पंपसेट लेकर खलिहान प...