औरंगाबाद, जनवरी 2 -- दाउदनगर प्रखंड के कनाप पंचायत अंतर्गत देवी बीघा गांव में शुक्रवार की शाम बलिराम सिंह के खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों के अनुसार खलिहान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण बाल्टी और अन्य संसाधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते खलिहान में रखा पुआल पूरी तरह जल गया, जबकि बोड़ा में रखे धान को बचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इसके बाद बड़ी अग्निशमन गाड़ी को बुलाया गया, जिसके सहयोग से आग को फैलने से रोका जा सका। आग की चपेट में आने से खलिह...