सोनभद्र, अप्रैल 5 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में रविवार दोपहर एक खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक खलिहान में रखा पूरा अनाज जलकर राख हो चुका था। कोटा निवासी कृपा शंकर उपाध्याय ने लगभग छह बीघा खेत की फसल काटकर अम्मा टोला मार्ग के पास स्थित खलिहान में रखी थी। रविवार दोपहर अचानक खलिहान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बाल्टी व डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तेज लपटों के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में करीब 20 कुंतल गेहूं, पांच कुंतल चना और दो कुंतल जौ जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे कोटा लेखपाल कुलदीप पटेल ने बताया कि आग लगन...