मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतेरी गांव के एक पुरवा में बुधवार की रात संदिग्ध स्थित में आग लगने से खलिहान में रखा 11 किसानों की धान की फसल और पुआल जल गया, जिससे किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई। किसानों ने आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध राजगढ़ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के पतेरी ग्राम पंचायत के बार पुरवा निवासी किसान सुभाष सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ग्यारह किसानों ने खेत से धान की फसल काटकर मड़ाई के लिए खलिहान रखा था। कुछ किसानों ने फसल की मड़ाई करा लिए थे। उन किसानों का पुआल खलिहान में ही रखा था। सभी किसानों का खलिहान अलग-बगल स्थित है। बुधवार की रात अज्ञात व्यक्ति खलिहान में रखी फसल में आग लगा दिए। आग लगाए जाने से प्रिंस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.