प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी रोहित कुमार यादव अपने खेत की गेहूं की फसल की कटाई करके मड़ाई के लिए खलिहान में रखा था। आरोप है कि शुक्रवार देरशाम किसी ने रंजिशन खलिहान में मड़ाई के लिए रखी गेहूं की फसल में आग लगा दी। जिससे 100 बोझ से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित रोहित कुमार यादव ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...