देवघर, फरवरी 15 -- चितरा। दर्दनाक हादसे ने किसान की महीनों की मेहनत को पल भर में राख कर दी। थाना क्षेत्र के कुरा गांव अवस्थित किसान दशरथ महतो के खलिहान में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखे धान और पुआल (बिचाली) जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित किसान दशरथ महतो ने बताया कि घटना शनिवार दिन के करीब 11 बजे की है। अचानक खलिहान से धुआं उठता देख दौड़े तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कुएं में तीन मोटर लगाकर पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। मधुपुर से पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तीन एकड़ भूमि पर उपजाया गया धान और खलिहान में रखा पुआल पूरी तरह जल च...