खलिहान में पड़ा किसानों का गेहूं, बेचने का कर रहे इंतजार
चंदौली, मई 28 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गेहूं खरीद 15 जून तक होनी है। वहीं खरीद भी अंतिम चरण में चल रही है लेकिन अभी कई ऐसे किसान हैं जो गेहूं बेचने के इंतजार में हैं। किसानों का कहना है कि नंबर लगने के बाद भी केंद्र पर आजकल करके टरका दिया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश में तो कई किसानों का गेहूं भींगकर खराब हो गया था। इसके बाद भी अब तक केंद्र पर उनके उपज की खरीद नहीं हो सकी है। डेढ़गांवा गांव के किसान प्रमोद सिंह ने बताया कि उनका कई कुंतल गेहूं खलिहान में पड़ा है। पंजीकरण के बाद गेहूं क्रय केंद्र डेढ़गांवा में 94 नंबर लगा है, लेकिन कभी बोरे के अभाव तो कभी कुछ बताकर केंद्र पर आजकल किया जा रहा है। जिससे कृषि प्रधान जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। किसानों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.