औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के कठरी गांव में खलिहान में लगी आग से दो किसानों का भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुकेश कुमार मेहता और अमरेश कुमार मेहता के खलिहान में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखे करीब आठ सौ बोझा गेहूं और पुआल जलकर राख हो गए। आग की लपटें उठते ही आस-पास के लोगों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन तब तक गेहूं के बोझे और पशुओं के लिए रखा चारा पूरी तरह नष्ट हो चुका था। यह भी पढ़ें- अवशेषो में लगी आग से बारह बीघा फसल जली इस घटना से संबंधित किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...