जहानाबाद, जनवरी 19 -- रतनी, निज संवाददाता। नेहालपुर पंचायत के रीताबिगहा गांव में एक किसान के खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारों रुपए का नुकसान हो गया। लोगों द्वारा की गई आगजनी की घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह के धान के पुंज में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे लगभग पांच बीघा धान का पुंज व एक बीघा के धान सहित पुंज जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते धान के पुंज धू-धू कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि धान की फसल बेचकर परिवार का भरण-पोषण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.