गिरडीह, फरवरी 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह गांव में शनिवार को आग लग गई। जिसमें गांव के किसान छोटन हाजरा के खलिहान में रखी हुई हजारों रुपए की बिचाली एवं धान जलकर राख हो गये। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में पीड़ित किसान छोटन हाजरा की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। फिलहाल वे घर से बाहर हैं। शनिवार को वह अपने घर के पास चावल बनाने के लिए धान उबाल रही थी। इसी क्रम में चूल्हे से निकली आग की चिंगारी निकलकर खलिहान में रखी हुई बिचाली में पकड़ ली। जिसे देखते ही देखते खलिहान में रखी हुई बिचाली के ढेर में आग फैल गयी। हो हल्ला करने के बाद आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर कुआं में पंपिंग सेट मशीन लगाकर आग पर काबू पाया। तब तक वहां ...