संतकबीरनगर, मई 2 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सा देवई में खलिहान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने शुक्रवार को हटवा दिया। सरकारी भूमि पर चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित किया गया था। रात में मूर्ति गायब होने की सूचना किसी ने प्रशासन को दिया। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा हटा दिया।ग्रामीणों ने बताया खलिहान की भूमि गाटा संख्या 149, रकबा 0.1000 हेक्टेयर पर गांव के कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है की रात में मूर्ति चोरी हो गई । जिससे गांव में हंगामा खड़ा हो गया। इस की सूचना किसी ने प्रशासन से किया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एसडीएम खलीलाबाद ह्रदय नरायण त्रिपाठी, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझ...