बहराइच, मार्च 22 -- फखरपुर, संवाददाता। खलिहान की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस दौरान भारी पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। कैसरगंज तहसील के ग्रामसभा मोहम्मदपुर में खलिहान की भूमि पर राम कमल पुत्र सोहन ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया था। इस संबंध गांव निवासी राजेंद्र पुत्र जगदीश ने न्यायालय में शिकायत दर्ज की थी। राजस्व अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार को टीम ने पहुंच कर बुलडोजर से मकानों को धराशाई कर दिया। लेखपाल महावीर राय ने बताया कि बेदखली के आदेश के क्रम में अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दी गई थी व चस्पा भी कर दी गई थी। न्यायालय के आदे...