अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के मकरही में खलिहान की भूमि को एक व्यक्ति ने जोत कर अपने खेत में मिला लिया है। वहीं कुछ लोगों ने बंजर भूमि पर मकान बना लिया है। ग्रामवासी राम चन्दर, अशोक कुमार, मदन लाल, सोरभ ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...