संभल, जून 18 -- तहसील क्षेत्र गांव सलखना के ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि बुधवार को राजस्व विभाग की टीम खलिहान की जमीन की पैमाईश करने के लिए गांव आई थी। टीम द्वारा खलिहान की भूमि का मात्र एक सिरे की पैमाईश की गई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण ने डीएम से पूरे खलिहान की पैमाईश कराने की मांग की है। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह, दीपक, राहुल, अमित, अनुज, अंकुर, मनजीत सिद्धू, अभित सिंह, सोनित सिद्धू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...