खलिहान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
फतेहपुर, जून 27 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया गांव में खलिहान की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को शनिवार को राजस्व और पुलिस टीम ने हटवा दिया। गांव निवासी कमल यादव की शिकायत पर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे स्थित खलिहान की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने खाद का ढेर लगाकर कब्जा कर रखा था। लेखपाल गुड़िया देवी ने पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। शनिवार को लेखपाल गुड़िया देवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जेसीबी मशीन की मदद से खाद के ढेर को हटवाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को भविष्य में सरकारी भूमि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.