उरई, मई 20 -- जालौन। संवाददाता खलिहान की जमीन पर खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने युवाओं के हित को देखते हुए खेल का मैदान विकसित कराने की मांग की है।तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में गाटा संख्या 291 वर्तमान में खलिहान के रूप में दर्ज है। शासन की मंशा के अनुरूप, ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधक समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस भूमि को खेल मैदान और ओपन जिम विकसित करने के लिए प्रस्तावित किया है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: खिलाड़ियों के आवेदन पर विधायक ने दिखाई तत्परता ग्राम प्रधान द्वारा इस संबंध में श्रेणी परिवर्तन का प्रस्ताव काफी समय पहले एसडीएम कार्यालय को भेजा जा चुका है। अ...