अयोध्या, जून 5 -- तारुन। ग्राम सभा बेलगरा मजरे गदुरहवा में खलिहान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग खलिहान की भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खलिहान की जमीन गांव के किसानों के उपयोग के लिए सुरक्षित होती है, जहां फसल की मड़ाई एवं अन्य कृषि कार्य किए जाते हैं। यदि इस जमीन पर कब्जा हो गया तो किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि तत्काल मौके की जांच कर अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...