खलिहान और रामलीला मैदान से हटा अतिक्रमण
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गोंड़ के निर्देश पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी ने ओदार गांव में स्थित सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर किए गए कब्जे को हटवा दिया। ओदार गांव निवासी कुसुम देवी ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की गई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर कारवाई करने का निर्देश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.