सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सलखन, हिंदुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ ग्राम पंचायत के अकेलवा टोला में रविवार को दोपहर करीब एक बजे आग लगने से खलिहान में रखी फसल और पास में स्थित झोपड़ीनुमा कच्चा घर जल कर राख हो गया। संयोग अच्छा था कि ग्रामीणों की सहायता से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा की स्थिति में आस-पास के लोगों की फसले व घर भी आग की जद में आ सकते थे।अकेलवा टोला निवासी गंगाराम के खलिहान और कच्चे मकान की झोपड़ी में अकस्मात आग लगने से धूं-धूं कर जलने लगा। गंगाराम के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पीआरबी 112 को देते हुए आग बुझाने में लग गये। काफी मशक्कत के बार किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक अगलगी की घटना में खलिहान में रखा अरहर,चना व गेंहू की फसल समेत पास में स्थित पूरा घर-झोपड़ी घर में रखा गृ...