प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- लालगंज। इलाके के छावनी (अगई) निवासी विद्या देवी पत्नी कालिका दुबे ने तहसीलदार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में स्थित चकमार्ग और खलिहान के नाम जमीन है। जमीन पर गांव के ही व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। चकमार्ग पर कब्जे से आवागमन बाधित होता है। इसको लेकर कई बार राजस्वकर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने तहसीलदार से शिकायत कर कब्जे को हटवाने की मांग की है। शिकायत पर लालगंज तहसीलदार गरिमा वर्मा ने मामले की जांच कर जमीन से अवैध कब्जा हटवाने वे लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.