सोनभद्र, जून 12 -- खलियारी,हिंदुस्तान संवाद। नगवां ब्लॉक के खलियारी पोखरा व बाजार में गुरुवार व शुक्रवार को एडीओ पंचायत नगवां कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी राहुल शशांक ने दर्जनों सफाई कर्मी को लेकर पोखरा व पूरे बाजार में साफ-सफाई का कार्य कराया। इस दौरान खलियारी बाजार निवासियों को रात में ब्लाक के अधिकारियों व रायपुर थाना पुलिस ने एक बैठक कर सभी को गन्दगी कैसे रूके और साफ-सफाई रहे इसके लिए भी सभी को सचेत किया गया। खलियारी बाजार करीब एक किलोमीटर का बाजार है। यहां पर बाजार करने वाले अधिकतर बिहार के अधौरा, सिकरी, सड़की, कोलहुआ, चौधरना, जमुनीनार समेत अपने ब्लाक क्षेत्र के पहाड़ी गांव मडपा, चरगडा, बाकी, दरेव, देवहार, चौरा से आते हैं। यहां प्रतिदिन करीब सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार करने आते हैं। इसलिए खलियारी बाजा...