कौशाम्बी, मार्च 10 -- सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ में मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे खलासी को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक पलट गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार सगे भाई व खलासी को गंभीर चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच अजमतपुर निवासी नीरज राजपूत (23) पुत्र दिनेश राजपूत मंगलवार को मोहल्ले के ही सगे भाई अमरदीप व दिलीप कुमार को लेने के लिए अपनी बाइक से सिराथू रेलवे स्टेशन गया था। दिलीप व अमरदीप वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे थे। दोनों को बाइक में बैठाकर नीरज वापस आ रहा था। जैसे ही वह लोंहदा मोड़ के सामने पहुंचा। उसकी बाइक सड़क पार कर रहे ट्रक के खलासी सुरेश महतो से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने से बाइक...