गाजीपुर, अप्रैल 9 -- रेवतीपुर। हमीद सेतु हादसे में लापता खलासी बिट्ठल गुप्ता के शव के अवशेषों को निकालने के लिए गुरुवार को वाराणसी से 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की विशेष टीम पहुंची। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मोर्चा संभालते हुए एनडीआरएफ के कमांडर वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लगभग 30 सदस्यीय टीम ने नदी के भीतर ट्रेलर के केबिन तक पहुंचकर फंसे अवशेषों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अभियान की निगरानी तहसीलदार रामनारायण वर्मा और सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के अनुसार खलासी के शव के अवशेषों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम को लगाया गया है। टीम पूरी तकनीकी दक्षता और सावधानी के साथ अभियान को अंजाम दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.