कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। सचेंडी ट्रक खराब होने की सूचना पर पहुंचे मालिक को केबिन में खलासी का शव मिला। इस दौरान मालिक ने चालक से पूछा तो वह मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। कानपुर देहात के रनियां जैनपुर निवासी 22 वर्षीय साजन सविता ट्रक का खलासी था। परिवार में भाई मुन्ना व दीपू है। परिजन ने बताया कि साजन गांव के ट्रक चालक मोनू के साथ ट्रक में गया था। सोमवार रात को सचेंडी हाईवे पर ट्रक खराब हो गया। इस दौरान चालक ने ट्रक मालिक को सूचना दी। जब मालिक मौके पर पहुंचे तो उन्हें केबिन में साजन मृत हालत में मिला। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो वह भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.