रांची, दिसम्बर 19 -- खलारी/मैकलुस्कीगंज, हिटी। खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय से 200 मीटर दूर एकेटी गैराज परिसर में 16 दिसंबर को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में धमधमिया के जंगली इलाके से टीएसपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़ा गया उग्रवादी आदिल अंसारी उर्फ सलमान खान निवासी जी-टाइप, थाना खलारी का निवासी है। उग्रवादी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त की है। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा के दस्ते में शामिल हैं और उसके निर्देश पर ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों तथा ईंट-भट्ठा मालिकों से रंगदारी वसूलता है। पुलिस ने फरार दोनों उग्रवादियों की पहचान कर ल...