रांची, मार्च 23 -- खलारी, संवाददाता। खलारी कोयलांचल क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार, 22 मार्च को नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया। एक ओर जहां व्रतियों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों और तालाबों की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। खलारी प्रखंड के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों के किनारे इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हाल के दिनों में हुए प्रतिमा विसर्जन और पूजा सामग्री के कारण घाटों पर फूल-माला, प्लास्टिक और अन्य कचरे का ढेर जमा हो गया है। कई जगहों पर पानी के किनारे तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।प्रमुख घाटों की स्थिति चिंताजनक: खलारी प्रखंड के एसीसी तालाब छठ घाट, सोना डुबी नदी छठ घाट, मोहननगर छठ घाट, दाम...