बाराबंकी, मार्च 29 -- रामनगर। बिलखिया स्थित एक पेट्रोल पंप के दाहिनी ओर निकला खलसापुर मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह मार्ग जगह उखड़ कर टूट चुका है और गड्ढों में तब्दील हो गया है। जलभराव भी हो जाता है। हालत यह है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अभी तक पैच मरम्मत भी नहीं कराई गई है। जिससे समस्या और बढ़ गई है। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.