संवाददाता, फरवरी 1 -- शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज के गांव रावतपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पंचायत सचिवालय भवन के बरामदे में खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मृतक गांव के अनीश की पत्नी से दोस्ती की कोशिश कर रहा था। कमलेश उर्फ कल्लू(18) गांव के पास एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह छह बजे पंचायत भवन के पास बरामदे में कमलेश का शव पड़ा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनीश (25) ने बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से दोस्ती की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में दोनों के बीच हुई चैटिंग उसने पत्नी के मोबाइल में देख ली थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात अनीश ने कमलेश को समझाने के लिए घर से बुलाया। पंचायत भवन के पास कमलेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.