मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के भाई जोगिंदर मलिक की शोकसभा फुगाना के गांव खरड़ में हुई। शोकसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं, किसान संगठनों के पदाधिकारियों, खाप प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोकसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी और कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, गठवाला खाप के चौधरी दादा बलजीत मलिक, राजेंद्र मलिक, किसान नेता हरनाम सिंह वर्मा, मांगेराम त्यागी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक उमेश मलिक, थानाभवन विधायक राव वारिस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रह...