देवघर, अप्रैल 11 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के विशुचक गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पप्पु पासी ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र बीरबल कुमार टोटो चलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के संदीप कुमार ने रास्ते में उसे रोक लिया और खर्च के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब बीरबल ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसके गले से चांदी की चेन भी छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए भेजा। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...