नई दिल्ली, मई 2 -- UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक महिला ने थाने पहुंचकर ऐसी शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए। महिला ने कहा कि वह 41 साल की हो चुकी है और घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। महिला का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महिला का कहना है कि शादी पर कहीं पैसे खर्च न करने पड़ जाएं इसलिए घरवाले शादी नहीं करा रहे। मामला प्रयागराज के इनायत थाना क्षेत्र का है। महिला ने परिवार पर शादी न कराने के अलावा मानसिक उत्पीड़न करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है तो उसके माता-पिता-बहन, भाई-भाभी उसे ठुकरा देते हैं। जबकि वह खुद शादी करना चाहती है। महिला ने आरोप लगाया कि परिवारव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.