दुमका, दिसम्बर 28 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी बाजार-दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर मजडीहा गांव के पास बैर का पेड़ मुख्य सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह से घंटो तक बाधित हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। उस समय सड़क पर भीड़-भाड़ कम थी। जिससे किसी को कोई हताहत नहीं हुई है। हालांकि पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। पेड़ घंटों तक सड़क पर गिरे रहने से वाहन चालक वाहनों को दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ा। लोगों को साप्ताहिक हटिया दुर्गापुर पहुंचने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण विश्वनाथ मरांडी, सुतिलाल हांसदा, धनीराम मरांडी, सोम मरांडी ने बताया कि मजडिहा प्रधान सुनील मरांडी को पेड़ गिरने की सूचना दे दी गई। प्रधान ने बताया सूचना मिलने पर वन विभाग को सूचना दिया गया। ग्रामीण ओर वन विभ...