गढ़वा, मई 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में कर्बला के पास अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा और सीआई अंकित कुमार सिंह ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व एक टीपर को पकड़ा। लेकिन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर भागने में सफल रहा। सोन नदी से बालू लेकर चंदनी गांव मे गिराने आया था।

अवैध टीपर की गिरफ्तारी इधर यूपी से सोन नदी से एक टीपर अवैध बालू लेकर केतार की ओर जा रहा था। उसे अंचलाधिकारी ने धर दबोचा। टीपर पकड़ाते ही चालक टीपर छोड़ कर फरार हो गया। उसके बाद सीओ के गाड़ी का चालक ने टीपर को थाना तक पहुंचाया। समाचार के अनुसार उक्त टीपर उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के डोमा गांव निवासी का बताया जा रहा है।

राजस्व पर असर यह टीपर यूपी के सोन नदी से अवैध बालू लेकर खरौंधी थाना क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचता है। लोगों ने बताया कि यूपी से कई टीपर ...