गढ़वा, फरवरी 13 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर अमरोरा के प्रेम नगर के समीप गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सिसरी पैक्स से धान का उठाव कर डाल्टनगंज मिलर के यहां जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक सिसरी से अमरोरा पहुंचा ही था कि अमरोरा प्रेम नगर के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। बताया गया कि ट्रक में धान के बोरे ओवरलोड थे। उसके कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी। उससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज नहीं थी। उसके बावजूद चालक वाहन को संभाल नहीं सका। ट्रक पलटने से सड़क किनारे ल...