खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खरीफ मौसम के फसलों के लिए बीज वितरण का लक्ष्य विभाग द्वारा खगड़िया जिला को दिया गया है। जिले के किसानों के लिए अनुदानित दरों पर धान, अरहर, मक्का व सोयाबीन का बीज मिलेगा। इसके लिए जिले को 495 क्विंटल बीज का लक्ष्य दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिले को धान का 197.47 क्विंटल, अरहर का 16 क्विंटल, मक्का का 196 क्विंटल एवं सोयाबीन का 86.4 क्विंटल बीज का लक्ष्य मिला है। हालांकि अब तक विभाग द्वारा बीज वितरण को लेकर बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। बीज उपलब्ध होने के बाद प्रखंडों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा。

किसान योजनाएँ किन-किन योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे बीज : कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ मौसम में धान, मक्का, सोयाबीन व अरहर के बीज का वितरण अनुदानित दरों पर करना है। इसमें प्रधानमंत्री राष...