चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत वनपाल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा स्थित सभागार में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-खरीफ 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम-नाबार्ड, बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि, एटीएम/बीटीएम, सीएससी मैनेजर, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा विभिन्न लैम्पस के अध्यक्ष एवं सचिव सहित संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में खरीफ मौसम में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानो...