कन्नौज, मई 19 -- कन्नौज, संवाददाता। खरीफ फसलों की बोआई का समय नजदीक आते ही कृषि विभाग ने नकली और घटिया बीजों की बिक्री रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हालत में किसानों के साथ धोखाधड़ी नहीं होने दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने गुरसहायगंज क्षेत्र में बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार दुकानों से मक्का के दो, धान के दो और ज्वार का एक नमूना लिया गया। यह भी पढ़ें- बीज के आठ दुकानों पर छापेमारी, 10 नमूने लिए सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता, स्टॉक और अभिलेखो...