नई दिल्ली, मार्च 30 -- देश में उवर्रक की उपलब्धता को लेकर उठे रहे सवालों के बीच सरकार ने भरोसा जताया है कि खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी (डाईअमोनियम फॉस्फेट) की कोई किल्लत नहीं होगी। खाद विभाग में संयुक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने कहा कि भारत के पास अभी खरीफ सीजन के लिए 390 लाख टन खाद में करीब 186 लाख टन का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा सरकार स्पॉट परचेज कर रही है और अप्रैल और मई में स्टॉक को पूरा कर लिया जाएगा। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होगी। अपर्णा शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से घरेलू यूरिया उत्पादन पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मार्च में यूरिया का उत्पादन 18 टन और फॉस्फोरस और पोटेशियम उर्वरकों के लिए 9-10 लाख टन रहा। जबकि मार्च 2025 में यूरिया का उत्पादन 24.78 लाख टन और 11.90 लाख टन था। उन्होंने कहा कि ...