औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामान्य व संकर बीज तथा तिलहन-दलहन बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर दिया है। इच्छुक किसान 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत संकर मक्का, धान, सामान्य धान और बासमती धान के बीज वितरण के साथ-साथ तिलहन व दलहन फसलों के लिए बीज मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। यह भी पढ़ें- बीज को ऑनलाइन बुकिंग, लॉटरी से किसानों का चयन यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉट...