औरैया, मई 26 -- औरैया, संवाददाता। उप कृषि निदेशक ने बताया कि खरीफ 2026 के लिए विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सेक्टर योजनाओं के तहत बीज मिनीकिट एवं अनुदान पर सामान्य बीज वितरण के लिए विकास खंडवार दर्शन पोर्टल पर लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष कम बुकिंग होने के कारण कई फसलों के लिए किसानों का चयन स्वत: कर लिया गया है, जबकि कुछ फसलों में अधिक आवेदन आने पर ई-लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। विभाग के अनुसार उर्द, मूंग, अरहर, तिल, सावा, कोदो, मडुआ, संकर बाजरा एवं संकुल ज्वार के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम बुकिंग हुई थी, जिसके चलते इन फसलों के लिए ऑटो लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। वहीं ढैंचा बीज के 23 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 35 आवेदन तथा अरहर बीज मिनीकिट के तीन पैकेट के लक्ष्य के मुकाबले 62 आवेदन प्राप्त होने ...