गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, जोत और फसल के आधार पर नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण न करें。

उर्वरकों की उपलब्धता गोरखपुर जनपद में 23558 टन यूरिया, 10726 टन डीएपी, 10509 टन एनपीके, 1051 टन एमओपी और 9136 टन एसएसपी उपलब्ध है। सहकारिता के पीसीएफ बफर गोदामों में भी उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। किसानों की मांग के अनुरूप समितियों पर लगातार उर्वरकों की आपूर्ति कराई जाएगी। इस वर्ष...